देवरिया , सितंबर 14 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया में हिन्दी दिवस के अवसर पर नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा सोमवार को तीन वरिष्ठ साहित्यकारों को सर्वोच्च नागरी सम्मानों से अलंकृत किया गया। नागरी प्रचारिणी सभा के मंत्री डा.अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हैदराबाद की हिन्दी प्रचारक पुट्पर्ति नाग पद्मिनी को नागरी रत्न, वाराणसी के उपन्यासकार सुरेन्द्र वाजपेयी को नागरी भूषण और गोपालगंज के कवि सर्वेश तिवारी को नागरी श्री सम्मान प्रदान किया गया।
उन्होंने बताया कि सभा के अध्यक्ष डा.जयनाथ मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में नागरी रत्न के तहत 11 हजार, नागरी भूषण में 7 हजार और नागरी श्री में 5 हजार रुपये नकद, प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित