हनुमानगढ़ , मार्च 27 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के भिरानी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को हरियाणा के एक युवक से 132 ग्राम हेरोइन बरामद की।

पुलिस अधीक्षक नरेंद्रसिंह मीणा ने बताया कि सुबह थाना प्रभारी राजेंद्रकुमार के नेतृत्व में पुलिस दल भादरा- हिसार मार्ग पर नाकाबंदी करके वाहनों की जांच कर रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर आया एक युवक संदिग्ध प्रतीत हुआ। तलाशी लेने पर उसके पास से 132 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसका अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य करीब 30 लाख रुपए बताया गया है।

उन्होंने बताया कि युवक बलवान मेघवाल (27) को गिरफ्तार कर लिया गया। वह हरियाणा में आदमपुर जिले का निवासी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित