श्रीगंगानगर , अक्टूबर 30 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के नशीले द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम मामलों की विशेष अदालत ने हेरोइन की तस्करी करने आरोपी को शुक्रवार को दोषी करार देते हुए दो वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनायी।
विशेष न्यायाधीश पलविंदरसिंह ने अभियुक्त शाका छजगिरिया (27) को हेरोइन रखने का दोषी मानते हुए उस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी किया।
मामले के अनुसार जवाहरनगर थाना क्षेत्र में 10 नवम्बर 2023 को पुलिस ने अभियुक्त शाका से 40 ग्राम हेरोइन बरामद की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित