हनुमानगढ़ , मई 22 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा थाना क्षेत्र में अमरपुरा गांव में मादक पदार्थ विरोेधी कार्यबल (एएनटीएफ) के दल ने एक व्यक्ति को हेरोइन (चिट्टा) रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक नरेंद्रसिंह मीणा ने शुक्रवार को बताया कि सुखचैन सिंह मेहरा सिख (25) को गुरुवार रात को अमरपुरा में गुरुद्वारा सिंह सभा के सामने के आम रास्ते पर जाते हुए पकड़ा गया। उसके पास से 31.55 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि एएनटीएफ को गोपनीय रूप से उसके बारे में सूचना मिली थी कि वह हेरोइन रखता है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित