श्रीगंगानगर , मार्च 19 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी क्षेत्र में पुलिस ने सरकारी स्कूल के परिसर में एक युवक को हेरोइन बेचते गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि युवक की पहचान अमन राणा (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली कि थाने के बगल में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (मल्टीपरपज) के खेल मैदान में एक युवक हेरोइन बेच रहा है। इस पर पुलिस ने दबिश देकर एक युवक को पेड़ के नीचे बैठकर नशा करने वालों को हेरोइन बेचते पकड़ लिया।
पुलिस ने उससे नौ ग्राम 21 मिलीग्राम हेरोइन और हेरोइन बिक्री के 77 हजार 800 बरामद किये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित