रांची , फरवरी 27 -- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन आज गोड्डा जिला के पोड़ैयाहाट स्थित बोहरा में विधायक प्रदीप यादव के सुपुत्र डॉ. ऋत्विज के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित वर- वधू स्वागत समारोह में सम्मिलित हुए।
श्री सोरेन ने नव दंपति को सुखद एवं खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर प्रदीप यादव और उनके पारिवारिक सदस्य एवं सगे -संबंधी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित