मुंबई , जनवरी 20 -- 'इंडिया अगेंस्ट करप्शन' के अध्यक्ष हेमंत पाटिल ने मंगलवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे से महापौर चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बाहर से समर्थन देने की अपील की।
राज ठाकरे की पार्टी मराठी अस्मिता और मुंबई के वर्चस्व के मुद्दे पर आक्रामक तरीके से बृह्नमुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव लड़ने के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
गौरतलब है कि श्री उद्धव ठाकरे ने महापौर के पद को शिवसेना को देने की इच्छा जताई है। श्री पाटिल ने राय दी कि हालांकि संख्या बल की कमी के कारण उनके लिए महापौर बनना मुश्किल हो सकता है, लेकिन यह असंभव नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि उद्धव ठाकरे भाजपा के साथ समझौता कर लें और मतभेदों को किनारे रख दें, तो भाजपा द्वारा एक कदम आगे बढ़ाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, "अगर ईश्वर की इच्छा हुई, तो वह निश्चित रूप से महापौर बनेंगे।"यह बात भी सामने आई है कि एकनाथ शिंदे ने 29 पार्षदों के दम पर ढाई साल के लिए मुंबई के महापौर पद की मांग पर जोर दिया है। ऐसी स्थिति में, यह कहना मुश्किल है कि भाजपा इस मांग से कितनी सहमत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित