पेरिस , जून 05 -- ब्रिटेन के हेनरी पैटन और फिनलैंड के उनके जोड़ीदार हैरी हेलियोवारा ने शनिवार को होने वाले फ्रेंच ओपन के पुरुष युगल के फाइनल में जगह बना ली है।
इस जोड़ी ने फ्रेंच ओपन में अब तक एक भी सेट नहीं गंवाया है। हेनरी-हेरी की जोड़ी ने सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस के क्वेंटिन हैलिस और पियरे-ह्यूजेस हर्बर्ट की जोड़ी को 6-3, 6-4 से हराकर पहली बार रौलां गैरो के फाइनल में जगह बनाई। इस जीत का मतलब है कि अब दुनिया की रैंकिंग में नंबर एक जोड़ी के तौर पर उनका स्थान पक्का हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित