, Sept. 13 -- दोहा, 13 सितंबर (स्पुतनिक/वार्ता) उत्तरी यमन पर शासन करने वाले शिया सैन्य-राजनीतिक संगठन 'अंसार अल्लाह' (हूती) ने दक्षिण-पश्चिमी सऊदी अरब के नज्रान प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर हमले का दावा किया है।
हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने अल-मसीराह प्रसारक को बताया, "हमने सऊदी अरब के शरूरह क्षेत्र में स्थित एक सैन्य अड्डे पर मौजूद हथियारों डिपो और कमान केंद्रों को निशाना बनाकर एक विशेष सैन्य अभियान चलाया, जिनका इस्तेमाल हमारे देश पर हमलों के लिए किया जाता था।"उन्होंने बताया कि इस अभियान में बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोनों की भारी बौछार की गई, जिसे यमन पर हुई बमबारी के जवाब में प्रक्षेपित किया गया था। हूती प्रवक्ता के अनुसार, मिसाइलों ने अपने लक्ष्यों पर सटीक निशाना साधा।
इससे पहले, सऊदी नागरिक सुरक्षा सेवा ने बताया कि यमन की ओर से देश के दक्षिणी प्रांतों पर हमला हुआ, जिसमें सीमावर्ती प्रांत जाज़ान में दो लोग घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित