सना , सितंबर 10 -- यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने कहा है कि लाल सागर और बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य में अंतरराष्ट्रीय व्यापार व जहाजों की आवाजाही पूरी तरह सुरक्षित और अबाध बनी हुई है।

कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार लाल सागर के तट पर तेजी से आगे बढ़ते हुए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण बंदरगाह शहर मोखा पर नियंत्रण कर लिया है। इसके साथ ही हूती लड़ाके बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य के बेहद करीब पहुंच गए हैं।

तीव्र होते सैन्य संघर्ष के बीच हूती प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुल सलाम ने कहा यमन का अपने किसी भी पड़ोसी देश की क्षेत्रीय संप्रभुता पर कोई कब्जा करने का इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि हूती बलों का जारी सैन्य अभियान केवल पूर्व-निर्धारित लक्ष्यों तक ही सीमित है और यह पूरी तरह से "रक्षात्मक" प्रकृति का है। प्रवक्ता के अनुसार, यमन पर हमले बंद होने और आर्थिक नाकाबंदी हटाए जाने के बाद ये सैन्य अभियान रोक दिए जाएंगे।

वहीं, हूती संचालित 'ह्यूमैनिटेरियन ऑपरेशंस कोऑर्डिनेशन सेंटर' ने कहा कि वैश्विक शिपिंग कंपनियों के लिए लाल सागर सुरक्षित है, लेकिन सऊदी अरब के जहाजों पर लगाया गया प्रतिबंध जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित