जयपुर , अक्टूबर 12 -- राजस्थान विधानसभा भवन में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हीरालाल देवपुरा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने श्री देवपुरा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, श्री देवपुरा के पुत्र जीएल देवपुरा एवं अन्य परिजन, वरिष्ठ उपसचिव नन्द किशोर शर्मा, उपसचिव इन्द्रा शर्मा सहित विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारी भी इस मौके पर मौजूद थे।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्थान के संसदीय एवं राजनीतिक इतिहास में उनका योगदान स्मरणीय है। उल्लेखनीय है कि श्री हीरालाल देवपुरा ने 23 फरवरी 1985 से 10 मार्च 1985 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री तथा 20 मार्च 1985 से 16 अक्टूबर 1985 तक राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में दायित्वों का निर्वहन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित