जालौन , जून 9 -- उत्तर प्रदेश के जालौन में मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार पुरवार को एक हिस्ट्रीशीटर एवं जिला बदर अपराधी प्रदीप कुमार गुप्ता उर्फ लल्ला ने रंगदारी की मांग करने और जान से मारने की धमकी दी है।

इस संबंध में श्री पुरवार ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है। तहरीर के अनुसार मंगलवार शाम करीब पांच बजे प्रदीप कुमार गुप्ता उनके प्रतिष्ठान पर पहुंचा और वहां मौजूद कर्मचारी शिवेन्द्र कुमार से गाली-गलौज करते हुए पांच हजार रुपये की मांग की। विरोध करने पर कर्मचारी और प्रतिष्ठान मालिक को गोली मारने की धमकी दी गई। सूचना मिलने पर डायल-112 को अवगत कराया गया, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित