चंडीगढ़ , अगस्त 31 -- हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हिसार शहर में पेयजल व्यवस्था को बेहतर और मजबूत बनाने के लिए विभाग की ओर से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। शहर की जलापूर्ति प्रणाली को भाखड़ा नहर से पानी मिलता है और सात नहर आधारित जलघरों के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति की जाती है।
श्री गंगवा विधानसभा सत्र के दौरान विधायक सावित्री जिंदल द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित