हिसार , मई 24 -- हरियाणा के हिसार में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के घर रविवार शाम अचानक आग लग गई। आग घर के ड्राइंग रूम में लगी जिससे कुछ ही देर में पूरे घर में धुआं फैल गया और परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार आज शाम करीब चार बजे घर से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। घटना के समय डॉ. कमल गुप्ता, उनकी पत्नी और माताजी घर में मौजूद थे। डॉ. कमल गुप्ता ने बताया कि घटना के समय वह, उनकी पत्नी और माताजी घर के दूसरे कमरे में थे। ड्राइंग रूम बंद था और आग अचानक लगी। उन्होंने तुरंत बाहर निकलते हुए अपनी पत्नी और माताजी को पड़ोसी की छत से सुरक्षित नीचे उतारा।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं। करीब 20 से 25 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित