चंडीगढ़ , अप्रैल 20 -- हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने हिसार जिले में जलभराव से क्षतिग्रस्त सड़कों की विशेष मरम्मत के निर्देश दिये हैं। हिसार-खानक रोड कई स्थानों पर खराब हो चुकी है, जिसके लिए एक करोड़ 15 लाख 22 हजार रुपये का प्रस्ताव तैयार कर सरकार की मंजूरी के लिए भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।
इसी तरह पातन से मुकलान-रावलवास सड़क मार्ग की मरम्मत के लिए भी 69 लाख 87 हजार रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यह सड़क भी भारी बारिश और जलभराव के कारण क्षतिग्रस्त हो गयी थी।
मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में बारिश के बाद कई सड़कें खराब हुई हैं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से ठीक किया जा रहाहै। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मरम्मत कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित