शिमला , जुलाई 28 -- हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पठानकोट-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनीखेत के पास लहर गांव के समीप मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन महीने के शिशु समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
यह हादसा उस वक्त हुआ जब पीड़ित एक ही परिवार के चार सदस्यों के साथ यात्रा कर रहे थे और उनका वाहन नियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। अधिकारियों के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस हादसे में हुई लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित