धर्मशाला , अगस्त 01 -- हिमाचल प्रदेश की नूरपुर पुलिस ने कम समय में अलग-अलग मामलों में दो नाबालिगों सहित तीन लापता लोगों को खोज निकालकर उनकी सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित की है।
नूरपुर पुलिस अधीक्षक इल्मा अफ़रोज़ ने यूनीवार्ता को बताया कि पुलिस टीमों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों व्यक्तियों को सुरक्षित बरामद कर लिया है और आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।
इसमें पहला मामला नूरपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत दर्ज प्राथमिकी के मामले में लापता 17 वर्षीय लड़की को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। एक दूसरे मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 140(3) के तहत दर्ज मामले में लापता बताए गए एक 35 वर्षीय व्यक्ति का भी पुलिस टीम ने सफलतापूर्वक पता लगा लिया। इसके अलावा एक अन्य तीसरे मामले में बीएनएस की धारा 137(2) के तहत दर्ज मामले में लापता हुई 14 वर्षीय किशोरी शामिल थी। उसे भी पुलिस ने सुरक्षित ढूंढ निकाला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित