हमीरपुर , जनवरी 21 -- हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर पुलिस ने नशा करने वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बलबीर सिंह ठाकुर ने आज बताया कि सदर पुलिस ने विश्वसनीय जानकारी पर कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर 3, प्रताप नगर से 39.78 ग्राम हेरोइन बरामद की गयी। इस सिलसिले में आरोपी राजेश कुमार, ललित ठाकुर, नरेश कुमार, आदित्य पंडित और अनु कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में सदर थाने में मादक औषधि एवं मनोरोगी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) की धारा 21 और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने ऊना जिला के हरौला तहसील के गोंदपुर निवासी सुखविंदर सिंह और हमीरपुर जिला के बरसर तहसील के पत्थल्यार निवासी साहिल को गिरफ्तार किया और उनके पास से 13.83 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया। इस सिलसिले में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एक और प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित