नयी दिल्ली , फरवरी 21 -- हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर शिमला जिले के डोडरा क्वार क्षेत्र की अधूरी सड़क परियोजनाएं की प्रगति की समीक्षा की।

श्री सिंह ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, प्रतिकूल मौसम और सीमित कार्य अवधि के कारण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस योजना के पैकेज अभी भी लंबित हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि डोडरा क्वार क्षेत्र के लिए यह सड़क संपर्क अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह स्वास्थ्य सेवाओं, आपदा प्रबंधन और आवश्यक वस्तुओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए जीवनरेखा के समान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित