नाहन , अगस्त 16 -- हिमाचल प्रदेश के नाहन में हिमाचल सड़क परिवहन निगम की एक बस की मोटरसाइकिल से आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान मोहल्ला गोविंदगढ़ निवासी जस्सा सिंह के बेटे विक्रम (23) के रूप में हुई है। शनिवार को बाइक ढलान से नीचे आ रही थी, जबकि बस चौराहे से नीचे उतर रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित