धर्मशाला , मार्च 03 -- हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय के नौंवे दीक्षांत समारोह का आयोजन 14 मार्च को राजकीय डिग्री कॉलेज, धर्मशाला में होगा जिसमें उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।
दीक्षांत समाराेह में राज्य के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी सम्मानित अतिथियों के तौर पर कार्यक्रम में शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सत प्रकाश बंसल करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित