, Sept. 22 -- श्री हसनैन ने कहा कि बिहार का इतिहास और संस्कृति अत्यंत समृद्ध है। पत्रिका में राज्य के इतिहास, संस्कृति, कला, साहित्य और ऐतिहासिक स्थलों से जुड़ी सामग्री को प्रमुखता दी जानी चाहिए। नालंदा सहित राज्य के विभिन्न ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के बारे में जानकारी लोगों तक पहुँचाना उपयोगी होगा।

राज्यपाल ने पत्रिका में यात्रा अनुभव और यात्रा-वृत्तांत को भी स्थान देने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग देश-विदेश में जहाँ भी यात्रा करते हैं, उनके अनुभवों को पत्रिका में शामिल करने से इसकी सामग्री अधिक रोचक और उपयोगी बनेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित