उज्जैन , मार्च 19 -- मध्यप्रदेश के उज्जैन में आज हिंदू नववर्ष का स्वागत पवित्र क्षिप्रा नदी के तट पर सूर्यदेव को जल अर्ध्य देकर किया गया।

माँ क्षिप्रा के घाट पर सनातन परंपरा के अनुसार बहुत से लोग सुबह एकत्रित हुए और सूर्यदेव को जल अर्ध्य देकर नववर्ष का स्वागत किया।

इस अवसर पर मातृ शक्ति ने शंख ध्वनि के बीच गुड़ी सजाई। पवित्र क्षिप्रा नदी को पुष्प, चंदन, इत्र समर्पित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित