चंडीगढ़ , सितंबर 10 -- हरियाणा के ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही स्वाभिमान यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री विज ने कहा कि जिन राजनीतिक दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है और जिन्हें जनता नकार चुकी है, वे नॉन-इश्यू को मुद्दा बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
श्री विज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कार्रवाई चल रही है और नई कमेटी भी गठित की जा चुकी है। इसके बावजूद विपक्ष इस मामले को लेकर राजनीति कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस खुद को हिंदू विरोधी साबित करने के लिए हिंदुओं की आस्था से जुड़े मामले को राजनीतिक मुद्दा बना रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित