ऋषिकेश , अक्टूबर 07 -- उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में आयोजित हिंदी पखवाड़े का बुधवार को समापन हुआ। जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी कार्मिकों को हिन्दी में काम करने के प्रति प्रेरित किया गया।
गौरतलब है कि एम्स में पिछले माह 14 से 30 सितंबर तक हिंदी पखवाडा आयोजित किया गया था जिसका समापन आज हुआ।
समापन समारोह का शुभारंभ एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह, संकायाध्यक्ष प्रो. सौरभ वार्ष्णेय, आयोजन समिति अध्यक्ष प्रो. रश्मि मल्होत्रा तथा प्रभारी अधिकारी राजभाषा ने संयुक्त रूप से किया।
इस दौरान प्रो. मीनू सिंह ने राजभाषा प्रकोष्ठ के कार्यों की सराहना करते हुए सभी कर्मचारियों से सरकारी कामकाज में हिंदी भाषा का अधिकाधिक उपयोग करने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित