रायसेन , फरवरी 24 -- रायसेन जिले के बाड़ी स्थित हिंगलाज माता मंदिर में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर से चांदी का छत्र और दान पेटी में रखी नकदी लेकर फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों की गतिविधियां मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। बताया गया है कि कैमरा दिखाई देने पर एक आरोपी ने उस पर कपड़ा डाल दिया, जिससे आगे की गतिविधियां स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड नहीं हो सकीं।

चोरी की इस घटना में लगभग आधा किलोग्राम चांदी का छत्र तथा एक दान पेटी से एक लाख रुपये से अधिक की नकदी चोरी हुई है। हालांकि दूसरी दान पेटी नहीं टूटने से उसमें रखी राशि सुरक्षित बच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में जांच प्रारंभ कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित