नयी दिल्ली , जुलाई 20 -- दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए देश के युवाओं से अपील की है कि वह इन हारे हताश राजनीतिक दलों का मोहरा बनने की बजाय शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करें।
श्री मल्होत्रा ने सोमवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि आज युवा आंदोलन के नाम पर यहां जो कुछ देखा गया, वह आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, वाम दलों की काली राजनीति का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि कि देश के विभिन्न राज्यों में लगातार चुनाव हार रहे विपक्षी दल अब पूरी तरह हताश हो चुके हैं और अब देश में युवा आंदोलन के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियाँ सेंकने का प्रयास कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित