बीकानेर , जून 16 -- राजस्थान में बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए सड़क हादसे में घायल नन्ही तन्वी भी आखिरकार जिन्दगी की जंग हार गई। प्राप्त जानकारी के अनुुसार मंगलवार सुबह उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गयी है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को दोपहर होटल नजद सिजराल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर डंपर और कार की टक्कर से हरियाणा के छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दो वर्षीय तन्वी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हरियाणा में फतेहाबाद जिले के मताना गांव के ओमप्रकाश (60) अपने परिवार के साथ कार से बीकानेर के मुकाम धाम दर्शन के लिए आये थे। सोमवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे सभी लोग वापस फतेहाबाद के लिए रवाना हुए। दोपहर करीब ढाई बजे श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के हेमासर गांव के पास उनकी कार सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। इससे तन्वी को छोड़कर सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित