पटना, सितंबर 27 -- ्रदेश में सतत विकास के साथ औद्योगिक क्रांति को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक और बड़ा फैसला लिया है जिससे अब बिहार में भी रोजगार के साथ सस्टेनेबल डेवलेपमेंट को केंद्रित करते हुए उद्योग इकाई की स्थापना की जा रही है। इसी कड़ी में हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र में रीसाइक्लिंग इनोवेशन की तर्ज पर एम/एस ऋतुपर्ण पॉली प्लास्ट द्वारा एक नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाई जा रही है जो रीसाइकल्ड ब्लो मोल्डिंग और फिल्म पर आधारित है। उद्योग विभाग के अनुसार यह प्रोजेक्ट सर्कुलर मैन्युफैक्चरिंग को सपोर्ट करेगा। साथ ही वेस्ट-टू-वैल्यू (कचरे से मूल्यवान उत्पाद बनाने वाले) समाधानों को बढ़ावा देगा। इससे बिहावासियों के लिए स्वदेशी मैन्यूफैक्चरिंग प्रोडक्ट के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा प्रदान किये जायेंगे, जिससे बिहार में बढ़ते इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम में योगदान व बिल्ड इन बिहार विजन को नयी ऊर्जा मिलेगी।
इस परियोजना को पूरा करने के लिए बियाडा द्वारा हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र में 17,943.5 स्क्वायर फूट की जमीन एलॉटमेंट की प्रक्रिया की जा रही है। जिसके लिए 8,60 करोड़ की लागत से रीसाइकल्ड ब्लो मोल्डिंग और फिल्म आधारित औद्योगिक इकाई की स्थापना की जायेगी, जिससे बिहारवासियों को औद्योगिक क्रांति में नयी रफ्तार के साथ रोजगार के नये अवसर भी सुदृढ़ हो सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित