दुबई , अक्टूबर 16 -- सऊदी अरब ने कहा है कि अगले जनवरी में होने वाले एशियाई कप 2027 की तैयारियां जारी हैं और यह निर्धारित समय पर होगा।
एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) और सऊदी अरब की स्थानीय आयोजन समिति का कहना है कि एशियाई कप 2027 निर्धारित समय पर ही होगा।
हालांकि एएफसी अध्यक्ष शेख सलमान बिन इब्राहिम अल खलीफा ने इस सप्ताह की शुरुआत में ज्यूरिख में पत्रकारों से कहा था कि महाद्वीपीय स्तर के इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट को "जरूरत पड़ने पर" स्थानांतरित किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित