सीतापुर , सितंबर 06 -- उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में थाना सकरन अंतर्गत ग्राम बेलवा बसहिया में रविवार को हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मृत्यु हो गई।
सकरन थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि गीतेश मिश्रा (56) के घर के सामने पेड़ लगा हुआ है। उस पर बंदरों की उछाल कूद से एक टहनी नीचे गिर गई जिसे उठाने में उसका 17 वर्षीय पुत्र पीयूष मिश्रा पेड़ के पास निकली विद्युत लाइन से छू गया जिससे करंट लगने से वह तड़पने लगा। यह देखकर जितेश मिश्रा भी अपने पुत्र को बचाने के लिए उसे लकड़ी की डाल से अलग करने लगे जिससे वह भी करंट की चपेट में आ गए।
गांव वालों ने विद्युत विभाग एंबुलेंस एवं पुलिस को सूचना दी। दोनों पिता-पुत्र को सांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित