वाराणसी , मई 03 -- उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय हाईवे ओवर ब्रिज के पास रविवार को अखरी की तरफ से राजातालाब की ओर जा रही बाइक को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार भदोही जिले के निहोर निवासी नन्हे की पत्नी 40 वर्षीय बेबी देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका के रिश्तेदार बाइक चालक भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के जेठू पुर गांव निवासी कैलाश सरोज घायल हो गए। अज्ञात वाहन चालक घटनास्थल से फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित