लखीमपुर खीरी , सितंबर 26 -- उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में अर्टिगा कार सवार दो युवकों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार थाना खीरी क्षेत्र में ग्राम शंकरपुर के पास हाईवे किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से अर्टिगा कार टकरा गई। हादसे में कार सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के रंगीलानगर निवासी मुदित शर्मा (22) पुत्र स्वर्गीय वीरेंद्र शर्मा और भोजपुर निवासी सुधांशु पाठक उर्फ सत्यम पुत्र संजय पाठक के रूप में हुई है।
सूचना मिलने पर थाना खीरी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित