भरतपुर, अप्रैल 12 -- राजस्थान के भरतपुर में चिकसाना थाना इलाके के इकरन गांव में शनिवार देर रात 33 केवी की विद्युत प्रवाहित हाईटेंशन लाइन से तार चोरी करने की कोशिश में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से झुलस गया।

मृतक युवक की पहचान उसके पिता इंद्रजीत ने उत्तरप्रदेश के मथुरा में कृष्ण धाम कालोनी निवासी 30 वर्षिय सुनील के रूप में की जिसका शव पूरी रात खंभे पर तारों के बीच लटका रहा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि करंट के कारण चोर का शरीर बुरी तरह झुलस गया और पैर जलकर शरीर से अलग हो गया। रविवार सुबह जब ग्रामीणों ने तेल मिल के पास शव को बिजलीं के खम्भे पर झूलते देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित