मुरैना , मई 5 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र में 11 केवी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से एक मासूम बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम सुरजनपुर निवासी विजय पाठक अपने तीन वर्षीय पुत्र राघव के साथ खेत पर गए थे। विजय पाठक ट्रैक्टर पर कार्य कर रहे थे, जबकि बच्चा पास में खेल रहा था। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर बच्चे के ऊपर गिर गया, जिससे उसे करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित