बिलासपुर , मई 02 -- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक बेहद गंभीर मामले में शुक्रवार को बड़ा फैसला सुनाया है,जिसकी जानकारी आज मीडिया को दी गई । यह मामला एक युवती के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या से जुड़ा है, जिसमें निचली अदालत ने आरोपी को फांसी की सजा दी थी। इस सजा की पुष्टि के लिए मामला उच्च न्यायालय में आया था।

उच्च न्यायालय ने सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि आरोपी के खिलाफ पर्याप्त और मजबूत सबूत मौजूद हैं। सभी साक्ष्य और परिस्थितियां साफ तौर पर यह साबित करती हैं कि इस वारदात के लिए वही जिम्मेदार है। कोर्ट ने इस मामले को बेहद क्रूर बताते हुए इसे 'रेयरेस्ट ऑफ रेयर' श्रेणी में माना। साक्ष्यों को सही पाते हुए अदालत ने दोष सिद्ध माना और आरोपी को मृत्यु होने तक जेल में रहने की सजा सुनाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित