मोंग कॉक , अक्टूबर 31 -- मार्टिन एंडरसन (नाबाद 51), एड बर्नार्ड (नाबाद 35) के बाद नाथन गिलक्रिस्ट (दो विकेट) के शानदार प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड ने हांगकांग इंटरनेशनल सिक्सेस के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को तीन रनों से हराया।

125 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित छह ओवरों में चार विकेट पर 121 रन ही बना सकी और तीन रनों से मुकाबला हार गई। भारत की ओर राहुल त्रिपाठी ने सर्वाधिक नाबाद 56 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 14 गेंदों का सामना किया और दो चौके और सात छक्के लगाये। कप्तान कुणाल पांड्या ने सात गेंदों में दो चौके और तीन छक्के लगाते हुए नाबाद 28 रन बनाये। शशांक सिंह ने नौ गेंदों में एक चौका और चार छक्के उड़ाते हुए 29 रन बनाये। इंग्लैंड की ओर से नाथन गिलक्रिस्ट ने दो विकेट लिये। जैक कार्सन ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी हांगकांग ने निर्धारित छह ओवरों में दो विकेट पर 124 रनों का स्कोर बनाया। मार्टिन एंडरसन ने 13 गेंदों में तीन चौके और छह छक्कों की मदद से नाबाद 51 रन बनाये। एड बर्नार्ड ने 14 गेंदों में एक चौका और चार छक्के उड़ाते हुए नाबाद 35 रनों की पारी खेली। ल्यूक हॉलमैन ने छह दों में 13 रनों का योगदान दिया। उन्होंने अपनी पारी में दो छक्के लगाये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित