हल्द्वानी,21मार्च(वार्ता) उत्तराखंड में सरकार के चार साल पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि घोटाले, घपले और कुशासन कांग्रेस की पहचान बन चुके हैं।

उन्होंने कहाँ 2014 के बाद देश ने विकास और सुशासन का नया दौर देखा है,धामी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में देश घोटालों और भ्रष्टाचार से जूझता रहा,जबकि 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का नया युग का प्रारंभ हुआ,मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले भारत की छवि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर एक कमजोर और दब्बू राष्ट्र के रूप में देखी जाती थी, लेकिन आज भारत एक सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर देश के रूप में उभरा है।

श्री धामी ने कहां आज रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की नीति का जिक्र करते हुए देश विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है,धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक जैसे अभियानों के जरिए दुनिया को यह संदेश दिया है कि नया भारत दुश्मनों को करारा जवाब देना जानता है और कई करारे जवाब दुश्मनों को दिए गए।

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले का भारत केवल आतंकवादी घटनाओं की निंदा तक सीमित रहता था, लेकिन अब देश दुश्मन के घर में घुसकर जवाब देने में सक्षम है, उत्तराखंड को वीर सैनिकों की भूमि बताते हुए कहा कि पहले सैनिकों को गोली चलाने के लिएअनुमति लेनी पड़ती थी, लेकिन आज सेना गोला चलाकर।दुश्मन को पसीने छुटाती है है।

धामी ने धार्मिक मुद्दों पर भी कांग्रेस को घेरा और कहा कि विपक्ष को सनातन संस्कृति और भारत के गौरवशाली इतिहास से कोई सरोकार नहीं है, उन्होंने कहाँ कि कांग्रेस ने अयोध्या में बने राम मंदिर को बनने से रोकने की कोशिश की, लेकिन आज भव्य मंदिर देश की आस्था का प्रतीक बन चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित