हल्द्वानी , अप्रैल 02 -- उत्तराखंड के हल्द्वानी में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को पूरा शहर भक्ति में डूबा नजर आया, जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
हल्द्वानी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया शोभायात्रा में झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं, जहां भगवान हनुमान के विभिन्न स्वरूपों को दर्शाया गया शोभायात्रा काठगोदाम वो हल्द्वानी शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंची, जहां विशेष पूजा-अर्चना की गई।
इस अवसर पर मंदिर में 291 किलो लड्डुओं का भोग बजरंगबली को अर्पित किया गया इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया हनुमान जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित