हल्द्वानी , सितंबर 24 -- उत्तराखंड के हल्द्वानी में पुलिस ने एक व्यक्ति से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को नैनीताल के खनस्यूंं निवासी जय सिंह मेहता ने कोतवाली बनभूलपुरा में तहरीर देकर आरोप लगाया कि रेलवे स्टेशन के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनके साथ लूटपाट की और पर्स छीन लिया। पर्स में 2,200 रुपये नकद और अन्य सामान था।
मामला दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने वोल्गा होटल के पास, थाना बनभूलपुरा क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित