नैनीताल , मई 17 -- उत्तराखंड के काठगोदाम में जिला प्रशासन ने बिना पंजीकरण चल रहे होमस्टे पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में प्रशासन की एक टीम ने रविवार को काठगोदाम क्षेत्र में संचालित होम स्टे पर छापा मारा। इनमें दो आनंदम होमस्टे और बिष्ट जी होमस्टे बिना वैध पंजीकरण के संचालित होते मिले। निरीक्षण में सफाई व्यवस्था, आगंतुक पंजीकरण रजिस्टर, अभिलेखों और अन्य व्यवस्थाओं की भी जांच की गयी। संबंधित संचालकों को तत्काल नियमानुसार पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि वैध पंजीकरण होने तक होमस्टे का संचालन नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित