हल्द्वानी , अप्रैल 05 -- उत्तराखंड के हल्द्वानी में बाबा साहेब बी आर अंबेडकर की जयंती से पूर्व संविधान सम्मान रैली का भव्य आयोजन किया गया।

इस दौरान हल्द्वानी शहर में बाइक रैली निकालकर लोगों को संविधान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक संगठनों ने हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा और संविधान के संदेश लिखी तख्तियां लेकर प्रतिभागियों ने पूरे शहर में भ्रमण किया।

इस दौरान ''संविधान का सम्मान, देश का अभिमान'' जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। रैली का उद्देश्य लोगों को संविधान के अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित