नैनीताल , मई 23 -- उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक प्लांटेशन वॉचर की कुल्हाड़ी से गर्दन काट कर हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का शक कथित रूप से उसके ही फरार सहकर्मी पर जताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

मामला शुक्रवार देर रात का बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग के कर्मचारियों ने हल्द्वानी पुलिस को तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज में एक प्लांटेशन वॉचर की हत्या की सूचना दी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

मृतक की पहचान मेवालाल (50) निवासी के रूप में हुई है। वह वन विभाग में संविदा के आधार पर प्लांटेशन वॉचर के पद पर टांडा रेंज में तैनात था।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शुक्रवार देर रात मेवालाल ने अपने साथी वॉचर के साथ शराब पी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया और नौबत हाथापाई तक आ गई। दोनों एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी देने लगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित