हल्द्वानी , जनवरी 27 -- उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) कानून को लागू हुए मंगलवार को एक वर्ष पूरा हो गया। इस अवसर पर हल्द्वानी नगर निगम की ओर से एमबीपीजी डिग्री कॉलेज के सभागार में 'यूसीसी दिवस' के रूप में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज बिष्ट, जिलाधिकारी सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और समाज के प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूहों द्वारा विभिन्न स्टाल लगाए गए, जहां स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही नगर निगम द्वारा यूसीसी सर्टिफिकेट रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष कैंप भी लगाया गया, ताकि आम नागरिकों को पंजीकरण की प्रक्रिया में सुविधा मिल सके।

इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में समान नागरिक संहिता कानून के उद्देश्य, महत्व और इसके सामाजिक प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई। संगोष्ठी में समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, अधिवक्ताओं, बार एसोसिएशन के सदस्यों और विधि के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को यूसीसी कानून के प्रावधानों की स्पष्ट और व्यापक जानकारी देना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित