जैतो , मार्च 29 -- केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने रविवार को कहा कि हलवारा एयरपोर्ट से फ्लाइट्स की बुकिंग अप्रैल में शुरू होने जा रही है और पहली उड़ान 10-15 मई के बीच शुरू होने की संभावना है। ये फ्लाइट्स 160-सीटर A 320 इकॉनमी एयरक्राफ्ट से ऑपरेट की जाएंगी।
श्री बिट्टू ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा शुरुआत में, दिल्ली और हलवारा के बीच रोज़ाना दो उड़ाने होंगी , जो इस इलाके की कनेक्टिविटी के लिए एक बड़ी छलांग साबित होगी। पंजाब के लोगों को इस लंबे समय से इंतज़ार किए जा रहे डेवलपमेंट के लिए दिल से बधाई। उन्होंने कहा कि यह मील पत्थर राज्य में यात्रा , व्यापार और आर्थिक विकास को बड़ा बढ़ावा देगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित