जयपुर , सितंबर 08 -- राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में बुधवार को होने वाले चुनाव में जयपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 87 में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ओएसडी आनंद शर्मा की पत्नी प्रतिभा शर्मा के चुनाव लड़ने से मुकाबला काफी रोचक बन गया हैं।
श्रीमती प्रतिभा शर्मा का मुकाबला कांग्रेस की उम्मीदवार अर्चना शर्मा से है और नगर निगम की 150 सीटों में इस सीट पर चुनाव काफी चर्चित हैं और रोचक चुनावी मुकाबला होने की संभावना हैं।
श्रीमती शर्मा ने हालांकि दावा किया हैं कि उनके चुनाव मैदान में होने से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह एवं जनता का समर्थन मिल रहा है जिससे वह अभूतपूर्व जीत की और आगे बढ रही हैं। उन्होंने मतदान के एक दिन पहले मंगलवार को घर घर जनसंपर्क के दौरान यह दावा किया। उन्होंने कहा कि वह वार्ड में हर बहन बेटी की आवाज बनेगी और जनता के समर्थन के बाद वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन एवं संकल्प के तहत काम करते हुए इसे पूरा करने का प्रयास करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित