नयी दिल्ली , मई 27 -- नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) प्रभारी कन्हैया कुमार ने कहा है कि देश में हर घंटे दो छात्र आत्महत्या कर रहे हैं और इसका सीधा संबंध खराब होती शिक्षा व्यवस्था से है।
श्री कुमार ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में केंद्र सरकार और शिक्षा व्यवस्था की आलोचना करते हुए कहा कि देश में शिक्षा और परीक्षाओं से जुड़ी गड़बड़ियां सरकार के लिए भले "कॉमेडी" हों, लेकिन छात्रों के लिए यह जीवन-मरण का सवाल बन चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया का एक बड़ा हिस्सा गंभीर छात्र मुद्दों की बजाय गैर-जरूरी विषयों पर बहस करता है, जबकि छात्रों की आत्महत्याओं और परीक्षा घोटालों पर पर्याप्त चर्चा नहीं होती। उन्होंने कहा कि हर साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित नीट परीक्षा में गड़बड़ियां सामने आती हैं, लेकिन न तो शिक्षा मंत्री इस्तीफा देते हैं और न ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित