करनाल, जुलाई 06 -- केंद्रीय विद्युत एवं आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि हर गरीब परिवार का अपना स्थायी घर हो। करनाल नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत 31 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए।
उन्होंने कहा कि अपना घर केवल चार दीवारों का ढांचा नहीं, बल्कि परिवार की गरिमा, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की नींव है। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार तक आवास योजना का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है। इसी कारण पूरी चयन प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी बनाई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित