पटना , अप्रैल 07 -- लघु जल संसाधन विभाग के सचिव बी. कार्तिकेय धनजी ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि हर खेत के अंतिम छोर तक पानी उपलब्ध कराया जाए, जिससे फसल उत्पादन बेहतर हो सके एवं किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित हो सके।
'ग्राउंड वाटर मैनेजमेंट एंड सस्टेनेबल इरिगेशन प्रैक्टिस' विषय पर आज राज्य स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर सचिव श्री धनजी ने कहा कि राज्य सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि हर खेत के अंतिम छोर तक पानी उपलब्ध कराया जाए, जिससे फसल उत्पादन बेहतर हो सके एवं किसानों की आय में सतत वृद्धि सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य केवल संरचनाओं का निर्माण नहीं, बल्कि किसानों के जीवन स्तर में ठोस सुधार लाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित