राजनांदगांव , अक्टूबर 22 -- छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में विजयादशमी के अवसर पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकिता शर्मा द्वारा कथित तौर पर की गई हर्ष फायरिंग के मामले में पुलिस मुख्यालय ने स्पष्टीकरण मांगा है। सामाजिक माध्यमों पर घटना को लेकर उठे सवालों और प्रतिक्रियाओं के बीच पुलिस मुख्यालय ने मामले को गंभीरता से लिया है।

राजनांदगांव परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव ने गुरुवार को बताया कि पुलिस मुख्यालय ने संबंधित पुलिस अधीक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित